Ludhiana : सब्जी मंडी में चल रहा था यह अवैध काम, पुलिस ने कसा शिकंजा
punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 08:32 PM (IST)

लुधियाना (राज): लोधी क्लब रोड पर स्थित सब्जी मंडी में अवैध वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ थाना सराभा नगर की पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी सर्वजीत सिंह साबी, परमिंदर सिंह उर्फ सोनू और उनके अज्ञात साथी हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में अनीश खान ने बताया कि वह लोधी क्लब के नजदीक बनी सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाता है। कुछ लोग उसके पास अवैध वसूली के लिए आते हैं जिनमें सर्वजीत सिंह साबी, परमिंदर सिंह, सोनू और उसके अज्ञात साथी शामिल है। वे वहां उससे और अन्य रेहड़ी वालों से अवैध वसूली करते हैं। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई।