डेरा सचखंड बल्लां नतमस्तक हुए PM नरेंद्र मोदी, संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 05:08 PM (IST)

पंजाब ​​डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर पहुंच गए हैं। सबसे पहले वह आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से उन्होंने हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके बाद अब प्रधानमंत्री मोदी डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे और माथा टेका है। इस दौरान उनके साथ संत निरंजन दास जी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने संत निरंजन दास जी से आशिर्वाद लिया। 

PunjabKesari

श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर प्रधानमंत्री मोदी जालंधर के पास डेरा सचखंड बल्लां में करीब 40 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वे लंगर छकेंगे और संगत से मिलेंगे और बातचीत भी करेंगे, जिससे संगत में खास उत्साह देखा जा रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News