पंजाब में नहीं बिकेगी प्रेगाबालिन समेत हैबिट फॉर्मिंग दवाएं! झोटा हत्याकांड के बाद कैमिस्ट एसोसिएशन ने लिया सख्त फैसला

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 10:54 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन जो ऑल इंडिया कैमिस्ट व ड्रगिस्ट के अधीन कार्य करती हैं, के पंजाब प्रधान सुरिंद्र दुग्गल तथा महासचिव जी.एस. चावला के नेतृत्व में आज राज्य के सभी 23 जिलों के प्रधानों व सचिवों के साथ बैठक की जिसमें कोविड जैसी महामारी के दौर में कैमिस्टों ने अपने जीवन पर खेल कर लाखों लोगों को उनके घरों तक दवाइयां पहुंचाई थीं। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में बाढ़ आई थी तब भी जगह-जगह कैम्प लगाकर लाखों लोगों को दवाइयों के पैकेट बनाकर कैमिस्टों एसोसिएशन ने सप्लाई किए और अब भी रंगला पंजाब कार्यक्रम में एसोसिएशन पूरा सहयोग दे रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में अगर ड्रग नशे का दुरुपयोग रुकवाने में किसी ने मदद की है तो वह पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन तथा 23 जिलों के पदाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की एसोसिएशन कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि झोटा हत्याकांड के बाद पंजाब के 30,000 दवा व्यापारियों को शक की नजर से देखा जा रहा है और उनके मनोबल को गिराने का प्रयास किया जा रहा है। उनके चरित्र पर उंगलियां उठाई जा रही हैं। दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चैकिंग के नाम पर तंग कर रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर कैमिस्टों को परेशान किया जा रहा है और दुकानों को सील करने के नोटिस भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य किसी रोगी को परेशान करना नहीं है लेकिन जिस प्रकार दवाइयां बेचने वालों का चरित्रहरण किया जा रहा है, उसे देखते हुए एसोसिएशन के सभी 23 जिलों के पदाधिकारियों ने फैसला किया है कि सभी हैबिट फार्मा ड्रग्स तथा प्रेगाबालिनका स्टाक रिटेलर होलसेलर को तथा होलसेलर दवा कम्पनियों को तुरंत वापस करेंगे। यह फैसला सर्वसमिति से लिया गया है।

एसोसिएशन ने सरकार तथा सभी 23 जिलों के प्रशासन से मांग की कि मरीजों को हैबिट दवाइयां तथा प्रेगाबालिनके बदले अन्य वैकल्पिक व्यवस्था का प्रबंध करें ताकि जरूरतमंद मरीजों को परेशानी न हो। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी 23 जिलों के पदाधिकारी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए प्रशासन, सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग से सहयोग करेंगे।

बैठक में अमरदीप सिंह, सुदर्शन चौधरी, विनय रावत, कर्ण चौधरी, सुबोध कक्कड़, अश्विनी कुमार, अशोक बल्लियांवाली, अशोक छाबड़ा, बालकृष्ण कटारिया, नरेश जिंदल, लवली डाबर, निशांत कुमार, राजेश महाजन, सतीश कपूर, सुमित कुमार, रमन कुमार, रवि नंदा, अजय बांसल, जितेंद्र सेठी, नरेंद्र मित्तल, जितेंद्र चावला, रिशू वर्मा, दबिंदर सिंह, राजेश सोही, नवीन गोयल ने भी भाग लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News