प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, इस दिन तक होगी रजिस्ट्रेशन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 05:28 PM (IST)

जालंधर: डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने आज योग्य बच्चों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अपील करते हुए बताया कि इस पुरस्कार के लिए 31 अगस्त 2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिशनर ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी.) हर साल उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने असाधारण बहादुरी का काम किया हो, जिन असाधारण योग्यताओ के साथ विशेष उपलब्धियां हासिल की हों। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, वातावरण, कला और सभ्याचार और नवीनता  के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की प्राप्ति के लिए दिए जाते है। 

कोई भी बच्चा, जो भारत का नागरिक है और आवेदन देने की अंतिम तारीख तक उम्र 18 साल से अधिक नहीं है, पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि मांगी गई योग्यता वाले बच्चे प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी.) की वैबसाईट https//:awards.gov.in पर 31 अगस्त 2023 तक अपनी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं I अवार्ड में एक मैडल होता है, जो कि प्रधानमंत्री की तरफ से दिया जाता है। और ज्यादा जानकारी के लिए वैबसाईट dcpojal2016@gmail.com और 7973846008 संपर्क किया जा सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News