श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुई प्रियंका चोपड़ा, लंगर घर में की बर्तन धोने की सेवा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 05:38 PM (IST)

अमृतसर: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आज पंजाब पहुंची। इस दौरान वह अमृतसर में सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई। उन्होंने गुरुघर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पूरी सादगी के साथ दर्शन किए और गुरु घर में कुछ समय बिताया। उन्होंने सभी के कल्याण की अरदास की। 

PunjabKesari

दर्शन करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने आम जनता की तरह लंगर घर में बर्तन धोने की सेवा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कई छोटे-मोटे कार्यों में सहयोग किया। एक्ट्रेस की सादगी और विनम्रता की हर जगह चर्चा हो रही है। इस दौरान श्री दरबार साहिब पहुंची संगतों ने उनकी सेवा भावना की तारीफ की।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News