10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 03:18 PM (IST)

मोहाली(नियामियां): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ओपन स्कूल प्रणाली के तहत मैट्रिक (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) पाठ्यक्रमों में प्रवेश (एडमिशन) का शेड्यूल जारी कर दिया है।

शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन कक्षाओं में बिना लेट फीस के दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद, 01 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 1500/- रुपये प्रति छात्र लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन तारीखों के बाद ओपन स्कूल के दाखिले की समय-सीमा में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।

​दाखिला लेने के इच्छुक छात्र अपनी सुविधानुसार मान्यता प्राप्त (एक्रिडिटेड) स्कूलों के माध्यम से, बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों (क्षेत्रीय दफ्तरों) के जरिए या फिर सीधे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपना एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है। दाखिला फीस जमा करने का माध्यम पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। पंजाब ओपन स्कूल के मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रवेश और परीक्षा शुल्क के अलावा किसी भी प्रकार की कोई अन्य अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। इस संबंध में विस्तृत प्रॉस्पेक्टस और पाठ्यक्रम (सिलेबस) भी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News