PSEB Result Rule: अब उम्र नहीं, अंक तय करेंगे Toper! PSEB ने बदला रैंकिंग सिस्टम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 01:35 PM (IST)

मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा घोषित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा परिणामों में अब बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक लागू जन्म तिथि (Date of Birth) आधारित टाई-ब्रेकर प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी छात्रा ने मांग 
दरअसल, कुछ समय पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के समक्ष एक छात्रा ने मांग रखी थी कि जब एक ही कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अंक समान होते हैं, तो कम उम्र वाले विद्यार्थी को प्रथम स्थान और अधिक उम्र वाले विद्यार्थी को दूसरा स्थान देना उचित नहीं है। उसने कहा था कि इस तरह का भेदभाव बंद होना चाहिए। इस मांग के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि भविष्य में यदि एक या अधिक विद्यार्थियों के अंक समान आते हैं, तो सभी को उनके योग्य स्थान पर रखा जाएगा। 

विद्यार्थियों के अंक समान होने पर एक ही होगा RANK
पहले यदि चार विद्यार्थियों के अंक बराबर होते थे, तो जन्म तिथि के आधार पर कम उम्र वाले विद्यार्थी को पहला स्थान और उससे अधिक उम्र वाले विद्यार्थियों को क्रमशः दूसरे, तीसरे या अन्य स्थान दिए जाते थे। अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार, यदि चार विद्यार्थियों के अंक समान हैं तो चारों को ही प्रथम स्थान दिया जाएगा। यानी भविष्य में समान अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को एक ही रैंक (Rank) प्रदान की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News