पी.एस.पी.सी.एल. ने किसानों से की मीटिंग, बिजली सप्लाई को लेकर दिया यह आश्वासन

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 09:34 PM (IST)

पटियाला: सी.एम.डी. पी.एस.पी.सी.एल. इंजी. बलदेव सिंह सराय ने बताया है कि पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से धान की फसल की बिजाई के समय पंजाब के किसानों को ट्यूबवैलों के लिए 8 घंटे बिजली सप्लाई करवाई जाएगी। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से इस सम्बन्धित मुकम्मल प्रबंध कर लिए गए हैं। इस बात का प्रकटावा आज पंजाब की 16 किसान जत्थेबंदियों के बीच पी.एस.पी.सी.एल. के मुख्य दफ्तर में एक विशेष मीटिंग में किया गया।

इस मीटिंग में किसान जत्थेबंदियों के नेताओं और पी.एस.पी.सी.एल. के सी.एम.डी. बलदेव सिंह सराय, इंजी. दलजीत इंद्रपाल सिंह ग्रेवाल डायरैक्टर संचालन, इंजी. गोपाल शर्मा डायरैक्टर कमर्शियल, इंजी. परमजीत सिंह डायरैक्टर प्रोडक्शन के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी किसानों की मुश्किलों को बहुत ध्यान के साथ सुना और किसान जत्थेबंदियों को पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से विश्वास दिलाया गया कि किसानों के जरूरी मसलों को तुरंत हल किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News