पंजाब सरकार प्रवासियों के चलाएगी बसें

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 07:39 PM (IST)

जालंधर, 17 मई (भाषा) पंजाब सरकार उत्तर प्रदेश में स्थित अपने घर जाना चाह रहे प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलाएगी।
जालंधर के उपायुक्त वीरेंद्र कुमार शर्मा ने यहां रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि बसें जालंधर से चलेंगी और निशुल्क रहेंगी। यह बसें उत्तर प्रदेश के जिलों में प्रवासी कामगारों को लेकर जाएंगी।
उत्तर प्रदेश के जिन जिलों के लिए बसें चलेंगी, उनमें गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, मथुरा और हापुड़ शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि निगम की अतिरिक्त आयुक्त बबीता कलेर और सहायक आयुक्त रणदीप सिंह गिल 10 जिलों के जिलाधिकारियों से तालमेल बैठाएंगे और उन स्थानों का विवरण लेंगे जहां बसें भेजी जानी हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Related News