Punjab : भाजपा के प्रदर्शन पर ''आप'' ने साधा तीखा निशाना,  किया पलटवार

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 04:55 PM (IST)

चंडीगढ़ : भाजपा के रोष-प्रदर्शन पर 'आप' ने तीखा निशाना साधा। किसान आंदोलन के खिलाफ पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा लगाए गए धरने पर पंजाब सरकार का पलटवार सामने आया है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंद्र कंग ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को अगर धरना लगाना है तो भाजपा के सैंट्रल आफिस के बाहर लगाएं, ताकि किसानों को उनके हक मिल सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के बठिंडा से किसान शुभकरण की मौत पर सुनील जाखड़ ने एक शब्द तक नहीं बोला।

यह भी पढें :पंजाब विधानसभा शुरू होते ही हंगामा, सी.एम. मान व बाजवा में हो रही तीखी बहस (video)

कंग ने कहा कि सुनील जाखड़ गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। उन्होंने कहा कि जाखड़ का हरियाणा सरकार के खिलाफ एक भी बयान सामने नहीं आया, जिसका खामियाजा आने वाले समय में भाजपा को भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि जाखड़ राज्यसभा सीट के लालच में भाजपा में आए थे।  कंग ने कहा कि पंजाब की जवानी व किसानी को बचाने के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत है। पिछली सरकारें हमेशा पंजाब किसानों की विरोधी रही है। लेकिन अब राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। 

यह भी पढ़ें: Breaking: चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव, इस पार्टी ने मारी बाजी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News