केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे CM मान, भाजपा पर साधे निशाने

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 02:29 PM (IST)

खटकड़ कलां/नवांशहर: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही के खिलाफ आप आज देशभर में सामूहिक भूख हड़ताल करने जा रही है। इसी के तहत आज मुख्यमंत्री भगवंत मान खटकड़ कलां में कैबिनेट मंत्रियों और आप कार्यकर्ताओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। ये भूख हड़ताल शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। सी.एम. भगवंत मान ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। क्या शहीदों ने इन्हीं दिनों के लिए बलिदान दिया था? आज शहीद भगत सिंह की आत्मा बहुत दुखी हो रही होगी। आज भगत सिंह द्वारा दिलाई गई आजादी खतरे में है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने देश के लिए सब कुछ छोड़ दिया। केजरीवाल लाखों करोड़ों की कमाई छोड़कर राजनीति में आये हैं। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी। आगे बोलते हुए सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी गारंटी देती है, जबकि बीजेपी घोषणापत्र जारी करती थी। जब लोग उनके द्वारा दी गई गारंटी पर विश्वास करने लगे तो मोदी जी भी कहने लगे कि वह भी गारंटी ही कहेंगे। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बजने लगी तब उन्हें केजरीवाल की गारंटी याद आई। उनकी गारंटियां देखकर अब तो भाजपा वाले भी गारंटी कहने लगे हैं। सी.एम. मान ने बीजेपी के 400 के पार नारे पर भी हमला बोला।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दलबदलुओं पर बरसते हुए सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल का नाम लिए बिना कहा कि कई लोगों का कोई स्टैंड नहीं है, आज यहां तो कल वहां। उन्हें इधर-उधर घूमने वाले लोग नहीं चाहिए। उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई है। उन्हें बड़े चेहरों की नहीं बल्कि सामान्य घरों के लोगों की जरूरत है।अच्छा हुआ कि जिसे कल जाना था, वह आज चला गया। सी.एम. भगवंत मान ने शायराना अंदाज में बोलते हुए कहा कि भला हुा लड़ नेड़ेओ छुटेया, उम्र न बीती सारी, लगदी नालो टुटदी चंगी, बेकदरा दी यारी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News