Punjab : नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस पूर्व पार्षद ने ज्वाइन की AAP
punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2024 - 06:33 PM (IST)
जालंधर : राज्य में नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जालंधर से कांग्रेस की पूर्व पार्षद अरुणा ने आज कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आम आदमी ज्वाइन कर ली है। पूर्व पार्षद को आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा की अध्यक्षता में पार्टी में शामिल करवाया गया है। इस दौरान उनके साथ जालंधर वैस्ट से विधायक मोहिंद्र भगत व अन्य नेता भी शामिल थे।
जिक्रयोग्य है कि राज्य में 21 दिसम्बर को नगर निगम चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर नेताओं में दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है। कुछेक नेताओं ने टिकट न मिलने की वजह से पार्टियां बदल ली हैं तो कईयों ने कुछ अन्य कारणों से।


