Punjab : 12 Revenue Officers के तबादले, नई जगहों पर किए तैनात, देखें लिस्ट
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 12:22 AM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला लेते हुए 12 जिला माल अधिकारियों के कैडर में बदलाव किए हैं। जारी आदेशों में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नए जिलों में तैनात किया गया है।
तबादलों की सूची में प्रदीप कुमार, जसविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, दिव्या सिंगला, जिन्सू बंसल और करमजीत सिंह जैसे नाम शामिल हैं, जिन्हें पदोन्नति के बाद नई तैनातियां दी गई हैं। इसके अलावा लक्ष्य कुमार को मोगा, अमनदीप चावला और नवकीरत सिंह रंधावा को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों में संदीप सिंह, लवप्रीत कौर और जसकरनजीत सिंह को अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है, जबकि गुरदासपुर, फरीदकोट, फिरोजपुर और पठानकोट में भी नए चेहरे देखने को मिलेंगे। कुछ अधिकारियों को प्रिंसिपल स्टेट पटवार ट्रेनिंग स्कूल जालंधर और डिप्टी डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।


