Punjab : 12 साल की मासूम से दो साल तक Rape, नशे की लत लगाकर करता रहा उसका शोषण
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 06:51 PM (IST)
बठिंडा (विजय वर्मा) : बठिंडा में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 50 साल के आदमी पर अपनी ही 12 साल की सौतेली पोती के साथ पिछले दो साल से रेप करने का आरोप है। आरोप है कि दरिंदा बने सौतेले दादा ने पहले मासूम को नशे की लत लगाई और फिर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।
मामले का खुलासा तब हुआ जब 26 अप्रैल को बच्ची की मां ने उसे नशे का कैप्सूल खाते देखा। शक होने पर मां ने सख्ती से पूछताछ की तो बच्ची फूट-फूट कर रोने लगी और दो साल से चल रहे रेप की पूरी दर्दनाक कहानी बयां कर दी। बच्ची ने बताया कि जिसे वह ‘राजा पापा’ कहती थी, वही उसकी जिंदगी बर्बाद कर रहा था।
पीड़िता की मां ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस अधिकारी शिवराज ने उसकी अनपढ़ता का फ़ायदा उठाकर उसे डरा-धमकाकर सादे कागज़ों पर अंगूठे लगवाए और मामले को "समझौते" की तरफ़ मोड़ने की कोशिश की।
जब "जस्टिस फ़ॉर ऑल ऑर्गनाइज़ेशन" ने मामले में दखल दिया और विरोध किया, तो पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी के ख़िलाफ़ POCSO एक्ट और रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। SHO कैनाल हरजोत सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल टेस्ट करवा लिया गया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फ़िलहाल, पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

