Punjab : होटल में पकड़ी गईं 7 बंगाली लड़कियां, देह व्यापार का पर्दाफाश

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 06:09 PM (IST)

मोहाली: ज़ीरकपुर के एक होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आधी रात को बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया, जबकि होटल के 5 स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, अधिकांश लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं।

ASP गजलप्रीत कौर की अगुवाई में ज़ीरकपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं और बाहरी राज्यों से लड़कियों को यहां लाया जा रहा है। जब पुलिस टीम ने होटल पर अचानक छापा मारा, तो वहां मौजूद लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इस होटल का रिकॉर्ड पहले से ही खराब रहा है और इसके खिलाफ पहले भी ऐसे दो मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News