Punjab : सुखबीर बादल के दोबारा प्रधान चुने जाने पर AAP ने साधा निशाना
punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 05:20 PM (IST)

पंजाब डैस्क : सुखबीर बादल के दोबारा प्रधान चुने जाने पर आप प्रवक्ता नील गर्ग ने तीखा निशाना साधा है। नील गर्ग ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि सुखबीर बादल फिर से अकाली दल के "प्रधान" बन गए... लेकिन नया क्या है? स्क्रिप्ट तो पहले ही लिखी हुई थी —आज बस ऐलान हुआ। ये वही पुराना 'बादल अकाली दल' है: जिन्होंने नशे की नदियाँ बहाईं, जिन्होंने माफ़िया राज लाया, जिन्होंने किसानों की बात नहीं सुनी। बादल राज = जीरो था, जीरो है, और हमेशा जीरो ही रहेगा! पंजाब के लोग अब सच जान चुके हैं और जब किसी को ठुकराते हैं, तो पूरी तरह से ठुकराते हैं!
बता दें कि सुखबीर बादल को लगातार 16 सालों तक प्रधान रहने के बाद एक बार फिर से प्रधान चुना गया है। प्रधान पद की अवधि 5 साल तक होती है, यानी अगले 5 साल तक सुखबीर सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बने रहेंगे। प्रधान बनने के बाद सुखबीर बादल ने अपने संबोधन में बागी घुट के नाराज चल रहे अकाली नेताओं से वापस लौट आने की मांग की है।