Punjab : एक और विवाहिता चढ़ी दहेज की बलि,  उठाया यह खौफनाक कदम

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2024 - 09:03 PM (IST)

मोगा : मोगा जिले के धर्मकोट इलाके में एक दुखदायी खबर सामने आई है, जहां एक और विवाहिता को दहेज की बलि चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। विवाहिता ने अपने ससुर परिवार की तरफ से लगातार दहेज के लिए तंग परेशान किए जाने कारण जहरीली चीज निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई है। 

जानकारी देते थाना धर्मकोट के एस.एच.ओ. इकबाल हुसैन ने बताया कि होशियारपुर की रहने वाली ममता का विवाह करीब डेढ साल पहले धर्मकोट के रहने वाले शुभम के साथ हुआ था। विवाह के कुछ देर बाद ही उसके ससुर परिवार वाले ममता को दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे और लड़ाई झगड़ा करने लगे थे। इस रोज की लड़ाई झगड़े से तंग आकर ममता ने यह सिलसिला खत्म करने का मन बनाया और अंततः कोई जहरीली चीज निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई है। 

एस.एच.ओ. इकबाल हुसैन ने बताया कि पुलिस ने मृतक लड़की की मां के बयानों के आधार पर पति शुभम, ससुर राजकुमार, जेठ विशाल, जेठानी सोनिया खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं, लेकिन बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News