पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी खबर, 12 नवंबर से शुरू होगी ये प्रक्रिया

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 12:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के सीनियर अधिकारियों और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के एक डेलीगेशन ने E.V.M.-V.V. पैट के पहले स्तर की जांच (FLC) के लिए एक वर्कशॉप आयोजित की। इसके साथ ही केंद्रीय और स्टेट एनफोर्समेंट एजेंसियों के कामकाज का भी रिव्यू किया गया।

पंजाब के चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने बताया कि जिलों में 12 नवंबर से शुरू होने वाली FLC प्रक्रिया, जिला चुनाव अधिकारियों की देखरेख में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी ट्रांसपेरेंसी से समपन्न होगी। वर्कशॉप में BEL के एक्सपर्ट इंजीनियरों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को E.V.M. और V.V. पैट के जांच संबंधी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी।

इसके बाद इवैल्यूएशन और शंकाओं के हल के लिए सैशन आयोजित किया गया। इसमें जिला चुनाव अधिकारियों, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर्स, FLC नोडल अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर्स और दूसरे संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News