विधानसभा में कैप्टन अमरेंद्र सिंह और सुखबीर बादल के बीच तीखी बहस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 11:54 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के आज अंतिम दिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल बीच तीखी बहस हुर्इ। बादल की तरफ से रविवार रात मुख्यमंत्री की संत बलजीत सिंह दादूवाल के साथ मुलाकात पर लगाए जा रहे आरोपों को मुख्यमंत्री ने बेबुनियाद बताया है।

PunjabKesari कैप्टन ने कहा कि जो तस्वीर सुखबीर बादल की तरफ से वायरल की जा रही है, वह विधानसभा में हुई एक मीटिंग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाऊस सी.सी.टी.वी. कैमरों के साथ लैस है और इसकी जांच भी करवाई जा सकती है। वहीं सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

PunjabKesariउन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के तथ्य हैं कि मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह और सेवामुक्त जज रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट को लगातार गर्मख्यालियों के साथ सांझा कर रहे थे। सुखबीर ने कहा यह वहीं दादूवाल है जो खालिस्तान की मांग करते हैं।  बादल ने कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह बरगाड़ी में धरने वाली जगह पर गए थे और इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजैंसी द्वारा खड़ी की गई संस्था सिख्स फॉर जस्टिस के साथ लंदन में बैठक की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News