पंजाब बंद के दौरान स्कूल खुलेंगे या नहीं! शिक्षा मंत्री ने लिया फैसला

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 05:15 PM (IST)

पंजाब ​​डेस्क : 21 अगस्त यानी कल शुक्रवार को कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक  पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। इस दौरान बच्चों और उनके माता-पिता के मन में कंफ्यूजन थी कि स्कूलों में छुट्टी होगी या नहीं। 

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब बंद के दौरान स्कूल खुलने या बंद होने को लेकर स्थिती साफ कर दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब के स्कूलों में कल छुट्टी नहीं है पर निजी स्कूल अपने स्तर पर छुट्टी कर सकते हैं। बता दें कि बंद की कॉल के चलते कई निजी स्कूलों ने अपने स्तर पर छट्टी करने का फैसला लिया है। पंजाब बंद के दौरान बाजार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि बंद रहेंगे। वहीं जत्थेबंदियों का कहना है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसे ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से बहाल रहेंगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News