क्या पंजाब में होगा अकाली-भाजपा गठबंधन! संगठन महामंत्री को BJP वर्करों की दो टूक
punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 04:55 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। वहीं भाजपा और शिरोमणि अकाली दल में गठबंधन को लेकर भी चर्चा चल रही है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का दो दिवसीय पंजाब दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान वह जमीनी हकीकत को देखेंगे और समीक्षा करेंगे। वह आज जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में पार्टी के वर्करों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
खबर मिली है कि दौरान के पहले दिन जब बीएल संतोष ने पटियाला और बठिंडा में बैठक की तो भाजपा के अधिकतर वर्करों और कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद बीएल संतोष ने भी पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने और कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करने के लिए कह दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

