जहरीली शराब मुद्दे को लेकर पंजाब भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री की कोठी का किया घेराव

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 12:21 PM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब के शीर्ष भाजपा नेतृत्व की तरफ से जहरीली शराब कांड की सी.बी.आई. जांच की मांग को लेकर आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आवास का घेराव किया जा रहा है।

PunjabKesari

इस दौरान भाजपा कार्यकत्ताओं ने कैप्टन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री की नाकामी के कारण ही तरनतारन और बाटाला में जहरीली शराब पीने से 122 लोगों की मौत हुई है और सरकार की मिलीभुगत से ही नकली शराब बनाने का कार्य चल रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News