''आप'' सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी पंजाब भाजपा, उठाए जाएंगे ये मुद्दे
punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2022 - 05:50 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी कल सड़कों पर उतरने जा रही है। भाजपा की पंजाब इकाई ने राज्य में बढ़ रही लूटपाट व हत्याओं की घटनाओं को देखते 13 जून को पंजाब सरकार को घेरने का मन बनाया है। पंजाब भाजपा की हुई एक विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस प्रदर्शन में पंजाब भाजपा के कई नेता व वर्कर शामिल होंगे।
जिक्रयोग्य है कि सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के शासन में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत चरमरा गई है। हर रोज लूटपाट व हत्याएं जैसी घटनाएं देखने को सामने आ रही हैं। लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य में गैंगस्टरों के एक्टिव होने से लोगों में खौफ पाया जा रहा है, इन सभी मुद्दों को लेकर पंजाब भाजपा कल आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here