Punjab : BSF कर्मी ने पत्नी को कत्ल करने के बाद की खुदकुशी, मौके पर मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 05:08 PM (IST)

फाजिल्का (नागपाल, लीलाधर) : थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने बी.एस.एफ. हेडक्वार्टर में एक सिपाही द्वारा अपनी पत्नी का कत्ल करने के बाद खुद द्वारा खुदकुशी किए जाने पर मामला दर्ज किया है। 

थाना सदर फाजिल्का के एस.एच.ओ. हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस को रसिक कुमार कमांडेंट बी.एस.एफ. ने बताया कि बी.एस.एफ. हेडक्वार्टर के कमरा नंबर 29 में सिपाही दिनेश कुमार ने आज सुबह अपनी पत्नी पिंकी का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया और खुद भी छत वाले पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि सिपाही द्वारा अपनी पत्नी का कत्ल का कारण झगड़ा बताया गया है। पुलिस ने सिपाही दिनेश कुमार थाना मखानपुर, जिला फिरोजाबाद वासी यू.पी. के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News