Punjab: घर में घुसकर चलाई गोलियां,  8 पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 12:15 PM (IST)

तरनतारन : घर में घुसकर गोलियां चलाने  का मामला सामने आया है, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घर में हुई चोरी संबंधी आरोप लगाने के चलते घर में घुसकर गोली चलाई गई है। इस दौरान घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले को लेकर थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने 3 लोगों को नामजद करते हुए कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

करम सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव गंडीविंड ने थाना सराय अमानत खां की पुलिस को बताया कि 4 जून की दोपहर करीब 2 बजे जब वह अपने घर में मौजूद थे तो सोनू सिंह पुत्र पाल सिंह निरवेल सिंह पुत्र विरसा सिंह निवासी गंडीविंड और आकाशदीप सिंह उर्फ ​​जस्सी पुत्र सुखदेव सिंह निवासी माड़ी उदोके के अलावा 5 अज्ञात व्यक्ति जिनके पास पिस्तौल थे, घर में घुस आए और जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद उसके चाचा का लड़का बिक्रमजीत सिंह पुत्र राम सिंह आगे आया और अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी, इस दौरान एक फायर बिक्रमजीत सिंह की छाती में लगा। इस हमले को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद उसे और उसके चाचा के लड़के बिक्रमजीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। करम सिंह ने बताया कि इस विवाद का कारण रंजिश है। उसके ताया सुरजीत सिंह के बेटे सतबीर सिंह पर आरोपी अपने घर में चोरी का आरोप लगा रहे है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सराय अमानत खां के एएसआई करम सिंह ने बताया कि उक्त सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News