Punjab : लोगों की जेब पर पड़ेगा बोझ, पंजाब के इस टोल प्लाजा में बढ़े रेट
punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 11:53 PM (IST)

लुधियाना : पंजाब में बहुत जल्द लोगों की जेबों पर बोझ पड़ने वाला है क्योंकि बताया जा रहा है कि 1 सितम्बर से फिल्लौर सतलुज नदी के पास देश का सबसे महंगे टोल प्लाजा के रेट एक बार फिर से बढ़ने जा रहे है। जानकारी अनुसार 31 अगस्त रात 12 बजे के बाद टोल प्लाज़ा के रेट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने जा रही है, जिसके चलते लोगों की जेब पर काफी बोझ पड़ने वाला है।
इस टोल प्लाजा पर पहले कार का एक तरफ का रेट 150 से बढ़ कर 165 और आने जाने का 225 से बढ़ कर 245 और पास रेट 4505 से बढ़ कर 4930 कर दिया गया है। लाइट व्हीकल का रेट एक तरफ का 265 से बढ़ कर 285 और आने जाने का 395 से बढ़ कर 430 और पास 7880 से 8625 कर दिया गया है। इसी प्रकार बस ट्रक का रेट एक पासे 525 से 575 आने जाने का 790 से 860 और पास का 15765 से बढ़ कर 17245 कर दिया है। हैवी वाहनों का रेट एक साइड 845 से 925 आने जाने का 1265 से 1385 और पास का रेट 25335 से 27720 कर दिया। यह सारे रेट 31 अगस्त रात को 12 वजे से लगने शुरू हो जायेंगे।