मंत्री बनने के चाहवान कई वरिष्ठ विधायक, जानें कब हो सकता है पंजाब कैबिनेट का विस्तार

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 11:11 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब कैबिनेट में विस्तार अभी कुछ समय रुक कर होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निकटवर्तियों का मानना है कि अभी तक कैबिनेट में विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री कल भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे पर इसमें भी इस विषय पर कोई बातचीत नहीं हुई। पंजाब में कुल 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। पहले चरण में केवल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ ग्रहण की थी। उसके बाद दूसरे चरण में 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी।

इस हिसाब से अभी भी पंजाब मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों के पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान उचित समय की तलाश में हैं। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार को बने अभी लगभग 2 महीनों का समय हुआ है। सरकारी हलकों में माना जा रहा है कि चाहे कई वरिष्ट विधायक मंत्री बनने के इच्छुक हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अभी कुछ समय बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार बारे फैसला लिया जाएगा।

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों को लेकर भी भगवंत मान तथा केजरीवाल दोनों सूची को अंतिम रूप देंगे पर अभी मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने कई अन्य प्राथमिकताएं हैं।
 मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि भगवंत मान यह भी चाहते हैं कि सरकार अभी अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से स्थिर हो जाए। धान की बुवाई का मौसम सही ढंग से निकल जाए और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार की मजबूती के साथ पकड़ बन जाए उसके बाद ही मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार की तरफ ध्यान देंगे।

मुख्यमंत्री के निकटवर्तियों का यह भी कहना है कि चूंकि अभी पंजाब सरकार का पांच वर्षों का कार्यकाल शेष है इसलिए भगवंत मान धीरे-धीरे इस मामले में कदम आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर मंत्री बनने के चाहवान कई वरिष्ठ विधायक चाहते हैं कि मंत्रिमंडल में विस्तार जल्द से जल्द किया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News