'पंजाब कैबिनेट' में होने जा रहा विस्तार, इस दिन शपथ लेंगे नए मंत्री
punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 11:57 AM (IST)
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की गई, जिसके बाद संगरूर चुनाव में मिली हार पर चर्चा की गई। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पंजाब कैबिनेट के विस्तार को लेकर भी इस मीटिंग के दौरान चर्चा की गई। इसके बाद पंजाब कैबिनेट में विस्तार पर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल ने पंजाब कैबिनेट के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री को हरी झंडी दे दी है।
कहा जा रहा है कि पंजाब कैबिनेट के विस्तार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और रविवार या सोमवार को कैबिनेट के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। यह भी अटकलें हैं कि 4-5 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि 'आप' सरकार बनने के बाद 10 मंत्री चुने गए थे। इनमें से विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के एक मामले में स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया है।
इस समय पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री मान के अलावा 9 मंत्री हैं। राज्य में सरकार की कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री हो सकते हैं। 'आप' सरकार की कैबिनेट में इस समय 8 मंत्री पद खाली पड़े हैं। इनमें एक महिला विधायक के भी शामिल होने की उम्मीद है। महिला विधायकों में राजपुरा से नीना मित्तल, खरड़ से अनमोल गगन मान और इंदरजीत कौर के शामिल किए जाने की चर्चा है।
इसके साथ ही चर्चा है कि इन नए मंत्रियों में से एक चेहरा फिरोजपुर और फाजिल्का से हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रियों को वह विभाग सौंपे जा सकते हैं जो मुख्यमंत्री खुद संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुरुआत में 27 विभागों और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण का प्रभार संभाला था। फिर विजय सिंगला को हटाए जाने और गिरफ्तार किए जाने के बाद स्वास्थ्य शिक्षा और अनुसंधान विभाग ने भी उनके पास आ गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here