CM  कैप्टन अमरेंद्र को मिली अस्पताल से छुट्टी

punjabkesari.in Thursday, Nov 29, 2018 - 03:29 PM (IST)

चंडीगढ़: बुखार से पीड़ित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को यहां पी.जी.आई.एमईआर से बृहस्पतिवार को छुट्टी तो दे दी गई लेकिन उन्हें अभी आराम करने की सलाह दी गई है। 


उन्हें बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को आराम करने की सलाह दी है क्योंकि उन्हें अभी भी हल्का बुखार है। बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद सिंह को बुधवार को चिकित्सकीय जांच के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्च्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ले जाया गया था। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उनके सभी टेस्ट किए गए हैं।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News