पंजाब के CM Mann ने जालंधर और अमृतसर धमाकों को BJP से जोड़ा, कहा- पार्टी की 2027 चुनावों की तैयारी
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 02:19 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में लगातार 2 धमाकों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मान ने इन दोहरे धमाकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाए हैं।
गौरतलब है कि, जालंधर और अमृतसर में एक के बाद एक 2 धमाके हुए। इन धमाकों को लेकर बीजेपी को दोषी ठहराया है। सीएम मान का कहना है कि ऐसे धमाके चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, क्या इन घटनाओं के जरिए BJP वोट हासिल करना चाहती है। यही नहीं सीएम ने तो ये भी आरोप लगाए हैं कि, "जहां भी BJP चुनाव लड़ने जाती है, वहां इस तरह की घटनाएं होती हैं।" उन्होंने बीजेपी से इस तरह के काम बंद करने की अपील है और दावा भी किया है कि, धमाके पंजाब चुनावों की तैयारियों का ही एक हिस्सा हैं।
हालाकि इन 2 धमाकों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, फिर भी पंजाब पुलिस और पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने गहन जांच शुरू कर दी है, और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपको बता दे कि, जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ठिकानों के पास एक के बाद एक 2 धमाके हुए जिनमें BSF मुख्यालय के करीब का इलाका भी शामिल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

