पंजाब में CM बदलने को लेकर आई बड़ी खबर, मुख्यमंत्री मान ने खुद ही दे दिया जवाब

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 01:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इन चर्चाओं पर खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें फैलाने वालों को जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री वही रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अरविंद केजरीवाल भी यह बात कह चुके हैं कि भगवंत मान ही मुख्यमंत्री रहेंगे।

उन्होंने फेसबुक पर एक्टिव लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनसे बचकर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब मैं 3-4 दिन अस्पताल गया, तो मेरे पीछे से 3-4 मुख्यमंत्री बना दिए गए। यह खबरें भी चल गई इसके साथ कई मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन अब जब मैं मुख्यमंत्री रहूंगा, तो क्या ये लोग अपने दर्शकों से माफी मांगेंगे? मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई गुट नहीं है और मेरा गुट सिर्फ पब्लिक है। उन्होंने कहा कि फेसबुक और यूट्यूब पर कुछ लोग झूठी खबरें फैलाते हैं और इनसे सावधान रहना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News