Punjab : सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे की गिरफ्तारी पर CM मान ने कसा तंज

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 07:11 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह को हिमाचल के शिमला में दोस्तों के साथ गिरफ्तार किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कसा है। सी.एम. मान ने एक टवीट के जरिए इस मामले में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधा है। सी.एम. मान ने कहा कि मजीठिया साहब सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे बारे प्रैस कांफ्रैंस क्यों नहीं की.... इसके भी मामा जी बनो...। सी.एम. मान ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को इस पूरे मामले पर प्रैस कांफ्रैंस करने को कहा है।

जिक्रयोग्य है कि दो दिन पहले ही पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह को हिमाचल के शिमला में दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रकाश सिंह लंगाह से शिमला पुलिस ने चिट्टा भी बरामद किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News