Punjab: स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे CM Mann, इन राज्यों का करेंगे दौरा

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 01:58 PM (IST)

पंजाब डेस्क : लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लगातार जिला विधायकों से बैठकें चल रही हैं। जहां लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद रणनीति बना रहे हैं। वहीं अब सीएम मान आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे।

PunjabKesari

सी.एम. मान आज से ही पड़ोसी राज्य हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में जाकर 'आप' उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां व रोड शो करेंगे, जिसके लिए पार्टी हाईकमान ने तैयारी कर ली है। इस दौरान सी.एम. मान के साथ अन्य नेता भी साथ होंगे, जिनमें पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह व राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. दुर्गेश पाठक शामिल है। बताया जा रहा है कि पार्टी द्वारा चुनावी दौरे पूरे महीने चलेंगे। गौरतलब है कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा से लेकर गुजरात तक पूरा महीना दौरा करेंगे। इस दौरान वह I.N.D.I.A के गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो निकालेंगे। 

यह भी पढ़ें : Congress का लुधियाना सीट को लेकर फंसा पेंच, इस नेता के पार्टी में शामिल होने की चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार सी.एम.मान 8 अप्रैल को कुरुक्षेत्र, 12 व 13 को दिल्ली, 16 व 17 अप्रैल को गुजरात का प्रोग्राम हैं। गुजरात में पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद उनका असम जाने का भी प्रोग्राम है। चुनाव प्रचार के दौरान सी.एम. मान अपने सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे वह दूसरे राज्य में कार व हवाई जहाज से जाएंगे। बता दें कि सी.एम. मान हर लोकसभा सीट के उम्मीदवारों और वहां की विधानसभा सीटों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के साथ मिलकर चुनावी योजना बना रहे हैं। हर सीट पर पार्टी अलग-अलग मुद्दे उठाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News