पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने सुखपाल खैहरा को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2022 - 08:00 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब कांग्रेस में पनपे अंदरूनी घमासान पर हाईकमान ने नजरें टिका ली हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। खैहरा ने बीते दिनों एक ट्वीट कर राजा वड़िंग़ को सलाह दी थी कि व्यक्ति विशेष पर ऊर्जा बर्बाद करने की बजाए पंजाब में कई अहम पर मुद्दे हैं, जिनका पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को गौर करना चाहिए। 

इसके जवाब में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग़ ने पलटवार करते हुए कहा था कि बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए, वरना कद्र कम हो जाती है। इस मामले में विधायक संदीप जाखड़ ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की घोर नफरत का प्रमाण है कि जब सुखपाल खैहरा जैसे सीनियर नेता को सार्वजनिक तौर पर झिड़कते हैं और फिर कांग्रेस कैडर से सम्मान की उम्मीद करते हैं।

इज्जत हमेशा कमाई जाती है। इस बीच खैहरा ने भी स्पष्टीकरण देते हुए ट्वीट किया था कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से पंजाब में पार्टी की गिरते अक्स को बचाने के लिए यह सुझाव दिया था। खैहरा ने यह भी ट्वीट करते हुए राजा वड़िंग़ का धन्यवाद किया कि लुधियाना के विजीलैंस कार्यालय के समक्ष से धरना हटा लिया गया, जो कांग्रेस पार्टी के हित में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News