पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के प्रधान बदले
punjabkesari.in Tuesday, Nov 11, 2025 - 11:31 PM (IST)
पंजाब डेस्क: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पंजाब के सभी जिलों के लिए पार्टी जिला प्रधानों की नई नियुक्तियां कर दी हैं। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद कुल 27 जिलों के लिए नए प्रधानों की घोषणा की गई है। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को और मज़बूती मिलेगी तथा आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा।
पार्टी नेताओं का कहना है कि इस नई टीम के साथ कांग्रेस राज्यभर में संगठन को और अधिक सक्रिय करेगी तथा जनता से जुड़े मुद्दों पर मज़बूत आवाज़ उठाएगी। जिन पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं, उनकी सूची इस प्रकार है—

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

