पंजाब में दिनदहाड़े वारदात, घर के बाहर किसान को गोलियां से भूना
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 03:58 PM (IST)
तरनतारन (रमन): जिले के गांव गंडीविंड धत्तल में एक दुखद मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक किसान की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव गंडीविंड धत्तल निवासी आत्मा सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान था। वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उसके घर पहुंचे और आत्मा सिंह को बाहर बुलाकर बातचीत करने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने अचानक पिस्तौल से फायरिंग कर दी। एक गोली उसकी गर्दन में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आत्मा सिंह को उसके बेटे शमशीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्य तुरंत तरनतारन के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में चोहला साहिब थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

