धान लेकर मंडी जा रहे किसान के साथ दर्दनाक हादसा, हुई मौके पर मौ/त
punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 10:53 AM (IST)
झबाल (नरिंदर): अमृतसर-झबाल रोड पर बाबा बुड्ढा साहिब जी मोड़, ठट्ठा के पास आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव चीमा खुर्द से अमृतसर मंडी में धान लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सराय अमानत खां के अधीन आते गांव चीमा खुर्द निवासी किसान मोहकम सिंह पुत्र निंदर सिंह और सरमुख सिंह अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर धान लेकर अमृतसर दाना मंडी बेचने के लिए जा रहे थे कि बाबा बुड्ढा साहिब मोड़, ठट्ठा के पास पीछे से आए एक टैंकर ने ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्राली सड़क पर पलट गए।

इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान मोहकम सिंह पुत्र निंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरमुख सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना झबाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

