पंजाब पुलिस के ASI पर दिवाली की रात चली गोलियां, एक अन्य युवक की मौ/त

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2026 - 10:18 AM (IST)

अमृतसर : दिवाली की रात बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर रांझे की हवेली के पास दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान फायरिंग हुई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि पंजाब पुलिस का ASI गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ASI की पहचान थाना B डिवीजन में तैनात हरनेक सिंह के रूप में हुई है।  

PunjabKesari

खबर मिली है कि दो पक्षों के बीच में  सोने के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद यहां फायरिंग की गई। इस दौरान प्रताप सिंह नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई और ASI हरनेक सिंह जो कि मौके पर मौजूद थे, उनकी जांघ में दो गोलियां लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शूरू की।        

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News