फार्मेसी पेपर लीक पर संसद में गरजी पंजाब कांग्रेस, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 05:49 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग उठाते हुए राज्य सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

विरोध प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, गुरजीत सिंह औजला, डॉ. अमर सिंह और शेर सिंह घुबाया शामिल रहे। सांसदों ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब में छह बार पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे 5 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से भर्ती और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग दोहराई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News