Punjab : नहीं थम रही सीमा पार से तस्करी!  11 किलो हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 12:25 AM (IST)

जलालाबाद (बंटी): पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतें जारी रखे हुए है और हर दिन ड्रोन के जरिए अवैध हथियार सीमा पार भारत भेजे जा रहे है, लेकिन हर बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ रही है लेकिन फिर भी वह पीठ में छुरा घोंपना बंद नहीं कर रहा है, उसी के तहत शाम करीब 5 बजे बी.एस.एफ. के जवानों ने रूटीन सर्च के दौरान बी.ओ.पी.-गट्टी बिसोके से खेतों की बाड़ के सामने से हैरोइन का एक बड़ा पैकेट बरामद किया।

इसके अलावा बड़े पैकेट को खोलने पर 2 अलग-अलग पैकेट मिले, जिनमें से प्रत्येक में 10 छोटे पैकेट (कुल -20 पैकेट) थे। बरामद पैकेट का वजन करने पर पैकिंग सामग्री सहित लगभग -11 किलो हैरोइन पाई गई। जो बी.एस.एफ. के लिए एक बड़ी सफलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News