Punjab : डिलीवरी ब्वॉय के साथ सुनसान में वारदात, लिफ्ट के बहाने लूटा

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 08:52 PM (IST)

फिरोजपुर  : एक छोटी लड़की द्वारा मोटरसाइकिल पर जा रहे कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से लिफ्ट लेकर उससे लूट करने वाले 3 में से एक गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरजंट पुत्र शिंदा से फिरोजपुर पुलिस ने 2 ओप्पो तथा रैडमी टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सुखदेव राज ने बताया कि पीड़ित डिलीवरी ब्वॉय हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि जब वह इस छोटी लड़की को बताई गई जगह पर छोड़ने के लिए गया तो वहां पर 3 लुटेरों ने उस पर हमला करके और उसका मोबाइल फोन, पर्स, 3 हजार रुपए, ड्राइविंग लाइसैंस, आधार कार्ड और पैन कार्ड छीन लिए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बाकी फरार हुए 2 लुटेरों को भी गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News