Punjab: नशे ने उजाड़ा एक और परिवार, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 03:42 PM (IST)

फाजिल्का: पंजाब का युवा वर्ग नशे की दलदल में फंसता ही जा रहा है। आए दिन ओवरडोज से मौत होने की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच एक मामला फाजिल्का से समने आया है, जहां एक युवक की नशे ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव नुकेरिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के पास एक इंजेक्शन भी बरामद हुआ है।

परिवार वालों ने बताया कि, गुरप्रीत सिंह कुछ देर पहले ही घर से बाहर गया था। जब वह वापस नहीं आया तो उसे देखने के लिए गए नहर के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला। यही नहीं इस दौरान उसके शव के पास एक इंजेक्शन भी पड़ा हुआ था। युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था और पास के गांव से  नशा खरीदकर लाता था। वह शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे भी थे। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान परिवार वालों ने नशे बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News