Punjab में आज शाम 4 बजे होने जा रहे बड़े खुलासे, DGP गौरव यादव देंगे जानकारी

punjabkesari.in Monday, Mar 17, 2025 - 02:56 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के अमृतसर में ग्रेनेड हमले और नशे खिलाफ युद्ध को लेकर आज अहम खुलासे होने जा रहे हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव आज बड़ी कॉन्फ्रैंस करने जा रहे हैं, जिसमें वह नशे के खिलाफ चल रहे युद्ध को लेकर भी ब्यौर सांझा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ये प्रेस कॉन्फ्रैंस आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में होगी। इस दौरान पुलिस द्वारा आईएसआई हैंडलर्स को न्यूट्रलाइज करने के बारे में भी अपडेट दिया जाएगा। 

बता दें कि आज तड़के सुबह अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला मुठभेड़ में ढेर हो गया, जिसकी जानकारी डीजीपी ने ट्वीट करके दी। उधर, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का कहना है कि आज सुबह-सुबह आरोपियों के बारे में विशेष जानकारी मिली कि आरोपी राजासांसी के इलाके में घूम रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए CIA और SHO छेहरटा की पुलिस पार्टियां गठित की गईं। 

जब एस.एच.ओ. छेहरटा ने आरोपी की मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं। एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिसमें आरोपी गुरसिदक घायल हो गया अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।  पुलिस कमिश्नर एच.सी. गुरप्रीत सिंह और आरोपी गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। और अस्पताल में आरोपी गुरदिक सिंह   की मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News