Punjab : शादी समारोह में पनपा विवाद, चली गोलियां... युवक पर हथियारों से हमला

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 06:11 PM (IST)

बमियाल, ( हरजिंदर गोराया ) : शादी समारोह में हुई मामूली तकरार के बाद दो गुटों के बीच वापस लौटते समय यह तकरार खूनी संघर्ष में बदल गई। एक गुट के युवाओं की ओर से दूसरे गुट के युवक की गाड़ी को रास्ते मे घेर कर उसे पर फायरिंग कर दी जिससे उक्त गाड़ी में सवार युवकों की ओर से भागने का प्रयास किया तो उनमें से एक युवक को पकड़कर उसे पर हथियारों से हमला कर दिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। घटना सोमवार एवं मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे घटित हुई। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग भी दहशत में आ गए। 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए भेजा गया एवं एक आरोपी को मौके से काबू कर लिया गया। पुलिस की ओर से इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। काबू किए गए आरोपी की पहचान मनु निवासी गाजी वाड़मां के रूप में हुई है जबकि घायल युवक की पहचान तुषार महाल निवासी रतड़मां के रूप में हुई है। 

घायल युवक के भाई आजिव महाल ने बताया है कि वह किसी शादी समारोह में गए हुए थे, वहीं पर गांव गाजी वाड़मां के मनु के साथ किसी बात को लेकर उनकी तकरार हो गई। गांव के ही कुछ लोगों की ओर से दोनों पक्षों को समझाया गया जिस पर मामला शांत हो गया। शादी समारोह से जब वह लोग वापस लौट रहे थे तो मनु की ओर से अपनी गाड़ी से  पीछा किया।  जैसे ही वह गांव कोलीयां मौड़ पहुंचे तो वहां पर पहले से ही घात लगाकर बैठे मनु के साथियों की ओर से उनकी गाड़ी को घेर लिया जिस पर पीछे चल रहे मनु की ओर से गाड़ी से निकलकर उन पर फायरिंग कर दी जिससे बचने के लिए जब वह भागने लगे तो मनु और उसके चार साथियों की ओर से तुषार पर तेज धार हजारों से हमला कर दिया जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।  इस घटना में आरोपियों की ओर से एक अन्य युवक पर भी हमला करने की कोशिश की गई लेकिन उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
  
थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर मनु सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। मनु को काबू करके बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News