Punjab : डीआरओ दफ्तर का रीडर 20,000 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 06:37 PM (IST)

मोगा : मोगा में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) कार्यालय के रीडर दविंदर पाल सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोप था कि एक जमीन बंटवारे से जुड़े केस को जल्द निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पुत्र का 13 एकड़ जमीन के विभाजन से जुड़ा मामला डीआरओ अदालत मोगा में चल रहा था। आरोप है कि रीडर ने केस को 5–6 महीने में जल्दी निपटाने के लिए कुल 1 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें 50,000 रुपये अग्रिम और बाकी 50,000 रुपये बाद में देने की बात कही गई थी।

विजिलेंस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जिसके आधार पर ट्रैप लगाया गया और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News