Punjab : इन राशियों के लिए दशहरा पर्व खास, 100 साल बाद बन रहा शुभ संयोग

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2024 - 05:45 PM (IST)

पंजाब डेस्क : देश भर में दशहरे का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दशहरे का पर्व 12 अक्तूबर को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस दिन दुर्गा विसर्जन भी होगा। दशहरे के दिन श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया था और दूसरा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का भी वध किया था।

दशहरे का दिन साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस बार दशहरा का पर्व बड़ा ही शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दिन बेहद शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। दरअसल, 100 साल बाद दशहरा पर्व पर रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश और मालव्य राजयोग बनने जा रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए शुभ माने जा रहे हैं, लेकिन 3 राशियों के लिए सबसे अच्छे योग बनते नजर आ रहे हैं। तो आइए जानेते हैं उन राशियों के बारे मैं जिनके लिए दशहरे पर बनने जा रहा दुर्लभ संयोग शुभ माना जा रहा है।  

मेष 

दशहरे पर बनने जा रहा है ये शुभ संयोग मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। हर काम में तरक्की प्राप्त होगी। सभी फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। वहीं आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

कर्क

दशहरा कर्क राशि वालों के लिए फलदायी माना जा रहा है। सीनियर अधिकारियों से आपके संबंध मधुर बनेंगे। अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अगर आप प्रेम विवाह का फैसला लेना चाहते हैं तो अवसर अनुकूल रहेगा। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक

इसके साथ ही वृश्चिक राशि वालों के लिए दशहरे पर शुभ संयोग बन रहे हैं। वृश्चिक वालों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा, धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे, निवेश से फायदा होगा। यह समय छात्रों के लिए भी अच्छा रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News