पंजाब में फिर से आएंगे बिजली के बिल! जल्द शुरू होगी हेल्पलाइन
punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 04:02 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब में बिजली सब्सिडी न मिलने से परेशान खपतकारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने राज्य में ऐसे 63,702 खपतकारों की पहचान की है जिन्हें फ्री बिजली सब्सिडी का फायदा नहीं मिल पाया था। बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन सभी खपतकारों के बिल फिर से तैयार किए जाएंगे और अगले तीन वर्किंग डेज में नए बिल जारी कर दिए जाएंगे।
मंत्री सोंध ने कहा कि मई, जून और जुलाई महीने में मीटर रीडर्स हड़ताल पर थे। इस वजह से डिपार्टमेंट के पास बिल भेजने का एक ही ऑप्शन था कि पिछले साल की खपत के आधार पर एवरेज बिल भेजे जाएं। इस एवरेज बिलिंग सिस्टम की वजह से खपतकारों के मई और जून के बिल में 300 यूनिट की फ्री बिजली सब्सिडी नहीं जोड़ी जा सकी। जब कुल 78 लाख खपतकारों का डेटा चेक किया गया तो पता चला कि 1 परसेंट से भी कम (करीब 63 हजार) खपतकार इस प्रॉब्लम से प्रभावित हुए हैं।
इसलिए सरकार ने तय किया है कि अगले 3 वर्किंग डे में सभी प्रभावित खपतकारों को नए बिल जारी करके मई-जून की सब्सिडी का फायदा दिया जाएगा। जिन खपतकराों ने पहले ही बिल जमा कर दिए हैं, उनके पैसे अगले बिल में एडजस्ट कर दिए जाएंगे। बिल से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए एक खास हेल्पलाइन शुरू की जाएगी, जहां 20 कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी। हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने के 15 दिन के अंदर बिल ठीक कर दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

