Punjab : पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 10:50 PM (IST)

मोगा (आजाद) : थाना बधनीकलां के अधीन पड़ते गांव बौडे निवासी जसप्रीत सिंह द्वारा कुछ व्यक्तियों पर कथित मिलीभगत करके उसको पुलिस विभाग में भर्ती करवाने का झांसा देकर 4 लाख 40 हजार रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच के बाद कथित आरोपियों राजवीर सिंह, मिट्ठू सिंह दोनों निवासी गांव भगता भाईका तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी तथा कथित मिलीभगत का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार वरिन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में जसप्रीत सिंह ने कहा कि कथित आरोपियों ने मिलीभगत करके 2025 में पुलिस विभाग में भर्ती करवाने का झांसा दिया तथा मेरे से 4 लाख 40 हजार रुपए ले लिए तथा कहा कि जल्द ही उसका काम बन जाएगा, पर न तो उन्होंने मुझे पुलिस विभाग में भर्ती करवाया तथा न ही मेरे पैसे वापस किए। मैंने कई बार उनके साथ बातचीत की, तो वह टालमटोल करने लग पड़े। इस तरह मेरे साथ धोखाधड़ी की। जांच अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News