पंजाब में पटरी पर लौटेगा सरकारी कामकाज, कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 02:57 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। खबर मिली है कि अलग-अलग मांगों पर सरकार से सहमति के बाद और सी.एम. मान से मीटिंग के भरोसे के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। वहीं इसके बाद सरकार ने कर्मचारियों को 27 अगस्त को जारी किया गया शो कॉज नोटिस भी वापस ले लिया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की डी.ए. मामले में सी.एम. मान से मीटिंग होगी हालांकि मीटिंग की तारीख के बारे में अभी पता नहीं चला है।
गौरतलब है कि मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों ने 11 सितंबर तक सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल जारी रखने का फैसला किया था। वहीं बीते दिनों सरकार ने कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर 'नो वर्क, नो पे' का फॉर्मूला अपनाया था। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल आगे बढ़ाने का फैसला लिया था। वहीं आज चीफ सेक्रेटरी से हुई मीटिंग और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

