Punjab: अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 3 महीनों के लिए रद्द, जानें क्यों...

punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 04:42 PM (IST)

लुधियाना: बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लुधियाना ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। नगर निगम की ओर से जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि 15 जून 2025 से 30 सितंबर 2025 तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।

vacations canceled for three months

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बरसात के मौसम में शहर में जलभराव, सफाई और आपातकालीन सेवाओं को संभालने के लिए सभी कर्मचारियों की मौजूदगी जरूरी है। इस आदेश का मकसद शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं और त्वरित राहत मुहैया कराना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News